Press "Enter" to skip to content

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान का पहिया पंक्चर, राज्यपाल आर्लेकर को भी करना पड़ा लंबा इंतजार

पटना एयरपोर्ट पर एक बार फिर इंडिगो के विमान में खराबी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। पटना हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान का पहिया पंक्चर हो गया। जिसके चलते आधे घंटे से ज्यादा का वक्त यात्रियों का इंतजार में बीत गया है। इंडिगो प्लेन नंबर 6E 587 में खराबी आ गई थी। इसी विमान में राज्यपाल राजेंद्र विश्ननाथ आर्लेकर भी बैठे हैं। उन्हें भी लंबा इंतजार करना पड़ा।

इंडिगो की ये फ्लाइट पटना से चेन्नई जा रही थी। तभी अचानक रनवे पर विमान में खराबी आ गई। और पहिया पंक्चर हो गया। फिलहाल अब विमान को ठीक कर दिया गया है, कुछ देर में उड़ान भरेगा। क्रू मेंबर समेत कुल 175 यात्री विमान में सवार हैं।

आपको बता दें, इससे पहले भी जब कुछ दिन पहले राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को चंडीगढ़ जाना था। तब भी फ्लाइट में गड़बड़ी की वजह से उन्हें भी प्रतीक्षा करनी पड़ी थी। तकनीकी टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद विमान को ठीक किया, जिसके बाद विमान टेक ऑफ हुआ था। इस दौरान राज्यपाल को ढाई घंटे से अधिक समय तक पटना एयरपोर्ट पर वेट करना पड़ा था। पिछले दस दिनों में इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के तीन मामले सामने आ चुके हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *