Press "Enter" to skip to content

कांटी प्रखंड मुख्यालय परिसर में बेख़ौफ़ चोरों ने लगाई सुरक्षा व्यवस्था पर सेंध 

कांटी प्रखंड परिसर में स्थित बिस्कोमॉन कार्यालय का मुख्य गेट तोड़कर कई सामान चोरों ने चोरी किया। कांटी ब्लाक के दूसरे मुख्य गेट लगभग 8 महीने से टूटा था, बिस्कोमॉन के तरफ की ग्रिल क्षतिग्रस्त है।

कांटी बिस्कोमॉन के प्रखंड प्रभारी प्रखकर कुमार ने कांटी पुलिस को लिखित आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने एलइडी टीवी, वजन मशीन वबटखारा एवं खाद के कई उपकरण चोरी होने की बात बताई है।

मामले की जानकारी के बाद कांटी पुलिस ने पहुंचकर मामले की तफ्तीश की। बताया जाता है कि कांटी प्रखंड मुख्यालय के मुख्य दूसरे गेट लगभग 8 महीने से टूटकर नीचे गिरी हुई है एवं बिस्कोमॉन के तरफ से लगे ग्रिल भी पिछले कई महीने से काफी क्षतिग्रस्त है लेकिन इसके मरम्मत कराने में कांटी प्रखंड के संबंधित अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *