कैमूर: वन विभाग ने अभी हाल ही में करोड़ों रुपए खर्च कर पथ के साथ घाटों का निर्माण कराया है. जिसका उद्घाटन वन्य पर्यावरण और जलवायु मंत्री प्रेम कुमार ने फीता काटकर किया था। इसके बाद से लोगों की तादाद काफी बढ़ रही है. कई लोग नौका विहार का आनंद लेने के लिए यहां पर छुट्टियों में आते हैं।


सबसे ज्यादा भीड़ यहां पर छुट्टी के दिनों में देखी जाती है। वन विभाग की तरफ से बोटिंग कराई जाती है। बता दें कि 24 जून को वन और पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने इसका उद्घाटन किया गया था. यहां पर काफी पर्यटक जाते हैं और बोटिंग का आनंद लेते हैं. सुरक्षा को लेकर पुलिस भी तैनाती की जाती है।

बिहार और उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल के आसपास के जितने भी राज्य हैं. वहां सारे जगह के पर्यटक आते हैं और नौका विहार का आनंद लेते हैं. हम लोगों से आग्रह करेंगे कि जो लोग नैनीताल और कश्मीर के झील में जाते हैं वह कम खर्चे में आकर के कैमूर के दुर्गावती जलाशय परियोजना में नौका विहार करें और इसका आनंद उठाएं।
















Be First to Comment