Press "Enter" to skip to content

अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना : बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले सप्ताह से राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की, मध्यम दर्जे या भारी बारिश हो रही है। मानसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं जिससे गर्मी से निजात मिली है और मौसम सुहावना हो गया है। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।

उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जाने मौसम का हल

 

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार बिहार के 24 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश, मेघगर्जन और ठनका गिरने के आसार हैं। इनमें से पांच जिले हाई अलर्ट पर हैं जहां भारी बारिश के साथ नुकसान पहुंचाने वाले वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से आज और कल यानी 9 और 10 अगस्त को राजधानी पटना समेत 24 जिलों में बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून का टर्फलाइन पाकिस्तान से मध्य राजस्थान, मध्य यूपी, पूर्वी बिहार और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाता दिख रहा है। इसी का असर बिहार और झारखंड पर हो रहा है। इस कारण बिहार में अगले 2 दिनों तक हल्की और तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।

मानसून सक्रिय होने के कारण गर्मी से राहत मिलेगी। जितनी बारिश हुई है इससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। हालांकि अभी उमस बरकरार है जिसपर बारिश से कंट्रोल होगा। इन दिनों राज्य का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। शनिवार को भी यही तापमान रहने के आसार हैं। लेकिन रविवार को अधिकतम तापमान में 01 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे मौसम और ठंडा रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक,  दक्षिण बिहार में आज शुक्रवार को मानसून सक्रिय रहेगा। तापमान में कमी आएगी और अधिकांश जिलों में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गयी है। इस वजह से इन इलाकों में रुक-रुक कर वर्षा हो सकती है। कहीं कहीं तेज बारिश की भी उम्मीद है। इसके साथ ही दक्षिण बिहार के सभी जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा के आसार हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *