Press "Enter" to skip to content

दिवाली-छठ पर बिहार जाना हुआ मुश्किल, आसमान पर पहुंचा फ्लाइट टिकट का दाम!

पटना : दिवाली और छठ महापर्व के दौरान अन्य राज्यों से बिहार आने वाले लोगों को इस साल भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मुंबई, दिल्ली समेत अन्य प्रमुख शहरों से दरभंगा का हवाई किराया त्योहार के समय आसमान छूने लगा है। वहीं, ट्रेनों में रिजर्वेशन पहले से ही फुल हो चुके हैं। इस साल 1 नवंबर को दीपावली का त्योहार है, जबकि 7 नवंबर को छठ पूजा है।

बिहार: घर लौटने की परेशानी भी बता रही पलायन के दर्द की कहानी – DW –  17.11.2023

अन्य राज्यों में रहने वाले बिहार के अधिकतर लोग अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह में घर आने की योजना बना रहे हैं। जिन लोगों ने अभी तक आरक्षण नहीं कराया है, उन्हें परिवार के साथ घर पहुंचने में काफी परेशानी हो सकती है। लोग त्योहार में समय पर घर पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था में अभी से जुट गए हैं। समय नजदीक आते-आते फ्लाइट का भाड़ा आम लोगों की पहुंच के बाहर हो सकता है।

मुंबई से दरभंगा के लिए 27 अक्टूबर के लिए फ्लाइट का भाड़ा 17 हजार रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। 28 और 29 अक्टूबर को भी इस रूट पर विमान का किराया 17 हजार के आसपास है। वहीं, 30 अक्टूबर को 13 हजार रुपये में फ्लाइट की एक सीट मिल रही है।

 

इसी तरह दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। अब फ्लाइट का भाड़ा भी बढ़ने लगा है। 27 अक्टूबर को दिल्ली से दरभंगा की फ्लाइट का किराया 8335 रुपये पहुंच गया है। हैदराबाद से दरभंगा आने वाली फ्लाइट में भी 27 से 30 अक्टूबर तक एक सीट का किराया 10 हजार रुपये से ऊपर है। अब लोगों की निगाहें रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली छठ स्पेशल ट्रेनों पर टिक गई हैं। रेलवे जल्द ही दरभंगा समेत बिहार के अन्य शहरों के लिए दिल्ली, मुंबई, सिकंदराबाद एवं अन्य स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *