पटना : बिहार में मानसून सक्रिय होने के बाद से बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश में 31 जुलाई से मानसून सक्रिय हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आज (8 जुलाई) को प्रदेश के सभी जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश तो कई जिलों में हल्की और मध्यम बारिश के आसार बने हुए है. विभाग ने कई जिलों में वज्रपात की भी आशंका जताई है. वहीं पूरा दिन घने बादल छाए रहेंगे।
![]()


मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार को बांका और किशनगंज में भारी बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ प्रदेश के उत्तर और दक्षिण पूर्व के 13 जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है. साथ ही कई जिलों में पूरा दिन बादल छाए रहने की संभावना है. विभाग ने अगले 48 घंटे प्रदेश के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-मध्य के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।


मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में 24 घंटे में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पूर्णिया, सीवान, खगड़िया, भागलपुर, मधेपुरा, अररिया,सुपौल, किशनगंज, आरा, औरंगाबाद, सहरसा और भागलपुर शामिल है. साथ ही अगले दो दिनों के लिए 5 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में नवादा, बांका, औरंगाबाद, गया और जमुई शामिल है. वहीं अगले दो दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा. इन जिलों में जहानाबाद, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, आरा, पटना, बक्सर आदि शामिल है।













Be First to Comment