Press "Enter" to skip to content

5वीं एशियन सवात् चैंपियनशिप 2024 के लिए भारतीय टीम इंडोनेशिया रवाना

24 से 29 जून 2024 तक जकार्ता में आयोजित होने वाली 5वीं एशियन सवात् चैंपियनशिप -2024 के लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम आज कोलकाता ऐयरपोर्ट से इंडोनेशिया के लिए रवाना हुई।

 

इस टीम के साथ बतौर मुख्य कोच बिहार से शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव जा रहें हैं। वे भारतीय टीम के काफी अनुभवी कोच हैं और इनके नेतृत्व में भारतीय टीम फिर एक बार विजेता का खिताब हासिल करने का पूरा प्रयास करेगी।

 

पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला टीम मैनेजर के तौर पर सेंडाई शिल्पी सोनम जा रही हैं। सभी खिलाड़ियों व ऑफिसयल को रास वर्ल्ड की ओर से इंडिया की जर्सी व राष्ट्रीय सवात् संघ की ओर से इंडिया का ब्लेजर दिया गया।

 

 

भारतीय टीम में बिहार से चयनित खिलाड़ी – अनुष्का अभिषेक, प्रियम कर्ण, स्वीटी कुमारी व आशिफ अनवर हैं, हिमाचल प्रदेश से वरुण वालिया व पश्चिम बंगाल से दिपनवेश दास, तान्या प्रमाणिक व देवोद्रिता दास है। ऑफिसियल के तौर पर बंगाल से अभिजीत कर्मकार व हरियाणा के नवजोत ब्रजोत को टीम इंडिया शेफ डेमिशन भेजा जा रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *