Press "Enter" to skip to content

जहीर इकबाल से सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद पटना में लगे पोस्टर, लिखा- बिहार में घुसने नहीं देंगे

पटना: बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने ऐक्टर जहीर इकबाल से शादी रचाई है। इस पर बिहार की हिंदू शिव भवानी सेना ने विरोध जताया है। हिंदू शिव भवानी सेना ने पटना में पोस्टर लगाकर इसे लव जिहाद बताया है। साथ ही कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे।

पटना में लगे पोस्टर में शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फोटो है। इसमें लिखा है- ‘सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकाबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा। पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश। शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर करे पुर्नविचार नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल दें, इससे हो रहा हिंदू धर्म का अपमान। सोनाक्षी सिन्हा को हिंदू शिवभवानी सेना बिहार में घूसने नहीं देंगी।’

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *