नीट और यूजीसी-नेट परीक्षा में धांधली का मुद्दा विपक्ष किसी भी हाल में हाथ से नहीं जाने देना चाहता है। वहीं नवादा में सीबीआई की टीम पर हुए हमले को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नवादा में सीबीआई टीम पर हमले को लेकर तंज किया है और पीएम मोदी से सवाल पूछा है।




दरअसल, यूजीसी-नेट परीक्षा में धांधली की जांच के लिए नवादा पहुंची सीबीआई की टीम पर हुए हमले को मुद्दा बनाते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है। तेजस्वी पिछले कई दिनों से सरकार पर हमले बोल रहे हैं।


तेजस्वी ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी, आपके पावन सानिध्य में बिहार में व्याप्त जंगलराज का नज़ारा देखिए। नवादा में #UGC-#NET पेपर धांधली की जाँच करने पहुँची #CBI की टीम पर हमला! पेपर लीक आपकी सरकार में, CBI पर हमला आपकी सरकार में। और जंगलराज किसी ओर का?’















Be First to Comment