Press "Enter" to skip to content

आसमां से बरस रही आग! बिहार, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पारा पहुंचा 47 डिग्री पार

पटना: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को आसमान सामान्यत: साफ रहने और लू के साथ भीषण गर्मी पड़ने तथा तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 61% दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है लेकिन यह 50 डिग्री सेल्सियस जैसी चुभन दे रहा है।

12 राज्यों में आसमान से बरस रही 'आग', दिल्ली में 42 डिग्री पहुंचा तापमान,  जानें-अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम - India TV Hindi

दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा,राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड बना रहा है।  कहीं तापमान 44 के पार तो कहीं 47 के पार दर्ज किया गया है। दिल्ली के आयानगर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 8.0 डिग्री ज्यादा है। हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है। राजस्थान के गंगानगर में 17 जून को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा झारखंड के डाल्टेनगंज में सोमवार को अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 9.1 डिग्री ज्यादा है।

 

पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री ज्यादा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहां सोमवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 6.7 डिग्री ज्यादा है। जम्मू कश्मीर के जम्मू में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 9.5 डिग्री ज्यादा है।

 

 

 

IMD ने दिल्ली के अलावा पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। हालांकि, IMD के सात दिनों के पूर्वानुमान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी को बुधवार से हल्की राहत मिल सकती है। बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किए जाने के आसार हैं, जबकि शुक्रवार और शनिवार को ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा जिसके असर से राष्ट्रीय राजधानी को भी राहत मिलेगी।

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *