Press "Enter" to skip to content

पटना में इस ओवरब्रिज को देखने के लिए लोगों की उमड़ रही भीड़, 3D पेंटिंग बना आकर्षण का केंद्र

पटना: पटना में एक ओवरब्रिज को देखने के लिए लोगों की इन दिनों भीड़ उमड़ रही है। दरअसल पटना नगर निगम की ओर से ब्रिज में थ्रीडी पेंटिंग करवाई गयी है। पुल को इंटरसिटी ट्रेन की बोगी का लुक दिया गया है। जिसे देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह सही में ट्रेन की बोगी है और इस पर यात्री सवार हैं। इंटरसिटी में लोग कैसे यात्रा करते हैं इस थ्रीडी पेंटिंग में यह दिखाने का प्रयास किया गया है।

 

 

 

इस पेंटिंग को लोग खुब पसंद कर रहे हैं और इसे अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं। दिन में तो भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप रहती है उस वक्त इक्का दुक्का लोग ही इसे देखने आते हैं लेकिन शाम होते ही लोगों की यहां भीड़ लग जाती है। लोग परिवार के साथ अब इस पुल को देखने आ रहे हैं और फैमिली के साथ सेल्फी लेते नजर आते हैं। यहां से गुजरने वाले लोग एक बार जरूर यहां आकर रूकते हैं और इस ब्रिज को निहारते हैं। चिरैयाटाड़ पुल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

पटना के एक्जीविशन रोड के पास जहां चिरैयाटाड़ पुल को ट्रेन का लूक दिया गया है। इसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे आपकों अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं होगा जिस तरह से इसकी थ्रीडी पेंटिग की गयी है। ऐसा लगता है कि कोई ट्रेन गुजर रही है और यात्री ट्रेन की बोगी में बैठे हैं।

 

 

पुल के नीचे और ऊपर गाड़ियां चल रही है। ब्रिज में बनाई गयी ट्रेन की थ्रीडी पेंटिंग को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। थ्रीडी पेंटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इसे लोग पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद वो चिरैयाटाड़ पुल को देखने पहुंच रहे हैं।

 

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *