Press "Enter" to skip to content

बिहार में गर्मी का सितम अभी रहेगा जारी, जानिए कब बरसेंगे बादल…?

पटना: बिहार में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं है। लेकिन, 26 मई से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। इस कारण दोपहर में लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होगा।

CG Weather Update: गर्मी का सितम जारी, पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा, मौसम  विभाग का बस्तर के लिए यलो अलर्ट - CG Weather Update heat wave continues  temperature reaches 45 degrees

 

हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त पुरवा हवा आने के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान में 0.9 और न्यूनतम में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

वहीं समस्तीपुर जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बुधवार देर शाम से गुरुवार को दिन में आठ बजे तक रूक रूक हुई बारिश ने जहां आमलोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलायी, वहीं किसानों के लिए वरदान साबित हुई। बारिश से आम, लीची व सब्जी की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिले रहे।

 

बारिश से धान की नर्सरी लगाने में भी किसानों को सहूलियत होगी। विदित हो कि प्रचंड धूप व भीषण गर्मी के कारण खेतों में नमी गायब हो गयी थी। जिससे पटवन करते करते किसान परेशान थे। खासकर सब्जी की खेती करने वाले फसल सूखने से परेशान थे। बारिश से कुछ जगहों पर जलजमाव भी हुआ जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *