Press "Enter" to skip to content

लोकसभा चुनाव 2024: ‘कोई भी पार्टी एनडीए को लड़ाई देने की स्थिति में नहीं’: सम्राट चौधरी का दावा

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए कई दिनों से जारी प्रचार अभियान थम गया है और मतदान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। इस चरण को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कोई पार्टी एनडीए को लड़ाई देने की स्थिति में नहीं है।

बिहार: NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, BJP-17, JDU-16 सीटों पर लड़ेगी चुनाव,  पशुपति पारस के हाथ खाली - Bihar Seats Sharing in NDA Chirag Paswan LJP  Ramvilas gets 5 Lok Sabha

पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 19 अप्रैल को बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान होना है। विकसित भारत बनाने के लिए हम चारों लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से एनडीए को वोट देने की अपील की।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में कहीं लड़ाई नहीं है। राज्य की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में 4 करोड़ गरीबों को घर दिया गया है। 3 करोड़ और घर बनेंगे। बिहार में 55 लाख घर बने। 1996 से पहले बने घरों की मरम्मत और निर्माण किया जाएगा। अब 5 किलो अनाज मिलने वाले सभी नागरिकों को पांच साल तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर सम्राट चौधरी ने कहा कि रोजगार के मसले पर कुछ लोग बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि पांच विभाग अपने पास रखने वाले नेताओं ने अपने विभाग में एक भी नौकरी नहीं दी। शिक्षा विभाग में नौकरी का सृजन एनडीए ने किया। लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के राज में एक लाख को भी नौकरी नहीं दी गई।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *