Press "Enter" to skip to content

बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत दर्ज, नीतीश ने कहा- अब एनडीए में ही रहेंगे

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। सीएम नीतीश ने कहा कि इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। वहीं, उन्होंने अगले साल होने वाले बिहार चुनाव के लिए अबकी बार 200 पार का नारा दिया। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी और जेडीयू गठबंधन 2025 में बिहार की 243 में से 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। नीतीश ने साफ किया कि वह अब एनडीए छोड़कर नहीं जाएंगे।

बिहार विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट पेश किया। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने आरजेडी पर हमला बोलते हुए 2005 से पहले के लालू राज की वर्तमान शासन से तुलना की। उन्होंने कहा कि 2005 में जब वे सत्ता में आए थे, तब बिहार में बहुत खराब स्थिति थी। लोग शाम होने के बाद घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे। मगर अब महिलाएं 11 बजे तक घूम रही हैं। पहले पुलिसकर्मी भी कम थे, अब पुलिसबल को भी तीन से चार गुना कर दिया गया है।

सीएम नीतीश ने अपने भाषण में कहा कि 2005 से लेकर वे अधिकतर बार बीजेपी के साथ ही रहे। बीच में दो बार वे कुछ समय के लिए आरजेडी के साथ चले गए। मगर अधिकतर काम उन्होंने एनडीए में रहते ही किया। उन्होंने आरोप लगाए कि आरजेडी जब सत्ता में आई तो उन्होंने काम का क्रेडिट लेना शुरू कर दिया। जबकि जो काम पहले यानी एनडीए सरकार के समय से चल रहे थे, महागठबंधन सरकार में भी वही काम हुए।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *