Press "Enter" to skip to content

काशी में 7 मंजिला स्वर्वेद महामंदिर: 125 पंखुड़ियों वाला कमल शिखर, दुनिया का सबसे बड़ा योग तीर्थ

वाराणसी का स्वर्वेद महामंदिर चर्चा में है। इसे आध्यात्म और हिंदू संस्कृति का अद्भुत प्रतीक माना जा रहा है। ये महामंदिर एक योग तीर्थ भी है।

स्वर्वेद महामंदिर धाम: वाराणसी में एक आध्यात्मिक चमत्कार - Study HUB

वाराणसी का स्वर्वेद महामंदिर का परिसर 200 एकड़ में फैला है। 7 मंजिला ये मंदिर कमल के फूल की तरह डिजाइन किया गया है। इस मंदिर का निर्माण विहंगम योग संत समाज ने किया है।  स्वर्वेद महामंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर कहा जा रहा है। जहां एक साथ 20 हजार लोग बैठकर योग और ध्यान कर सकते हैं। सात मंजिला अधिरचना महामंदिर की दीवारों पर स्वर्वेद के छंद उकेरे गए हैं।

स्वर्वेद महामंदिर का PM ने किया उद्घाटन: बोले -अब बनारस का मतलब विकास,  स्वच्छता व बदलाव, भारत कर रहा अपनी विरासत पर गर्व... - Bhadaini Mirror

इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां पर भगवान की नहीं, योग- साधना की पूजा होगी। ये महामंदिर 20 साल में बनकर तैयार हुआ है।  स्वर्वेद मंदिर का नाम स्व: और वेद से जुड़कर बना है। स्व: का एक अर्थ है आत्मा या परमात्मा, वेद का अर्थ है ज्ञान. आत्मा का ज्ञान जिसके जरिए हो वही स्वर्वेद कहा जाता है।

 

Share This Article
More from ReligionMore posts in Religion »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *