Press "Enter" to skip to content

बिहार परिवहन विभाग की बड़ी पहल; चलेंगी 3600 नई बसें, मिलेंगे 5 लाख रुपये

पटना: बिहार में परिवहन नेटवर्क को और सुदृढ़ करने के लिए राज्य के सुदूर गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सुदूर गांवों से जिला मुख्यालयों के लिए 3600 बसें चलाने की योजना है। ये बसें चरणबद्ध रूप में सभी जिलों के लिए चलेंगी। इसके लिए नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का विस्तार किया है। नई योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार सरकार की ओर से बस खरीदने के लिए 5 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना' की अधिसूचना हुई जारी - Drishti IAS

बसों के परिचालन और योजना के क्रियान्वयन के लिए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीटीओ, एमवीआई के साथ बैठक भी आयोजित की जा चुकी है। दरअसल, विभाग की यह नई योजना मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का ही विस्तार है। इस योजना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन का नेटवर्क और मजबूत होगा। इसके साथ ही प्रखंड, पंचायतों के बाद अब गांवों के लिए गाड़ियों के परिचालन को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के तहत मिली बसों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बिहार सरकार द्वारा नौकरी और रोजगार को बढ़ावा: बस खरीदने पर पांच लाख रुपये  का अनुदान, मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना लागू - DTW 24 News

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत प्रति प्रखंड सात लाभुकों का चयन किया जाएगा। लाभुकों में दो अनुसूचित जाति, दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एक पिछड़ा वर्ग एक अल्पसंख्यक समुदाय से होंगे। अल्पसंख्यक समुदाय के आवेदक केवल इसी कोटि में आवेदन कर सकेंगे। एक लाभुक सामान्य वर्ग से होंगे, जो उपर्युक्त किसी कोटि में नहीं आते हों।

 

Share This Article
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *