Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में बायो मेडिकल वेस्टेज कंपनी में गि’री चिमनी, एक की मौ’त और एक घा’यल

मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र के बेला औद्योगिक परिसर में बुधवार दोपहर अचानक से बायो वेस्टेज डिस्पोजल करने वाली कंपनी में अचानक से चिमनी गिर गई। घ’टना में एक मजदूर चिमनी में दब गया। जबकि, दूसरा घायल हो गया।

घ’टना में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक में सादपुरा निवासी मो.रजा है। जबकि, घायल युवक मनियारी थाना क्षेत्र के चकमेहसी निवासी दिनेश शर्मा है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

वहीं मौके पर कंपनी के अधिकारी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बेला औद्योगिक परिसर फेज टू स्तिथ उक्त कंपनी का चिमनी परित्यक्त हो चुका था। जिसे बुधवार से हटाना था। इसको लेकर ठेकेदार को काम दिया गया था। जिसके जरिये दो मजदूर बुधवार को पहुंचे थे। वे दोनों चिमनी को काटकर हटा रहे थे। इसको लेकर दोनों ऊपर चढ़े थे।

जानकारी के अनुसार करीब 35 से अधिक फिट का था। इसके बीच प्लेटफार्म बनाया गया था। उसपर चढ़कर उसे काटकर हटाया जा रहा था। इसी दौरान गैस कटर से आधी चिमनी काट दी गई थी। इसी बीच नीचे से चिमनी टूट गया।

इसके बाद वह गिर गया। इसमे दोनों मजदूर भी गिर गया। एक चिमनी में दबा जबकि दूसरा चिमनी से थोड़ी दूर गिरा।आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने मो.रजा को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर, मामले में यूनिट हेड राजीव कुमार ने बताया कि पुराने चिमनी को हटाया जा रहा था। इसी क्रम में हादसा हुआ है।

अभी नई चिमनी है। जिस पर काम होता है। चिमनी हटाने के लिए एक निजी ठेकेदार को जवाबदेही दी गई थी। इसके दो मजदूर काम कर रहे थे। अचानक हादसा हुआ घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा गया इसी क्रम में एक की मौत हो गई है ।

इधर घटना की सूचना पर पहुंची बेला थाना पुलिस छानबीन कर रही है इस मौके पर उत्तर बिहार उद्योग संघ के महासचिव विक्रम कुमार विक्की, संगठन मंत्री शशांक श्रीवास्तव पहुंचे है।उत्तर बिहार संघ के महासचिव ने बताया कि मजदूरों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *