मुजफ्फरपुर : सीएम उद्यमी योजना के तहत चयनित 30 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग दी गई।

सिकंदरपुर स्थित ग्रामीण स्वरोजगार व प्रशिक्षण संस्थान में 15 दिवसीय ट्रेनिंग संपन्न होने के बाद मंगलवार को प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

संस्थान के सीनियर फैकल्टी नंदन कुमार सिंह ने कहा कि ट्रेनिंग के बाद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए उद्योग विभाग की ओर से जल्द ही 10-10 लाख रुपये दिए जायेंगे। इसमें पांच लाख रुपये का अनुदान भी शामिल है।








Be First to Comment