Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: चर्च में आमलोगों के प्रवेश पर रोक

बिहार: मुजफ्फरपुर में स्थित सभी चर्च में क्रिसमस की तयारी शुरू हो गई हैं। चर्च को सजाया जा रहा हैं और परिसर की साफ़-सफाई भी कराई जा रही हैं। साथ ही,  दुकानें, मॉल, बाज़ारों में भी क्रिसमस की सजावट देखने को मिल रही हैं।

Pin on Christmas Decoration Ideas

खबर के अनुसार, लेनिन चौक स्थित सेंट फ़्रांसिसी आसीसी चर्च में क्रिसमस के मौके पर सुबह साढ़े सात बजे से मिस्सा जन्म समारोह पाठ होगा। इसमें नटाल व विक्टर पासकल पाठ पढ़ेंगे और निवेदन अतुल बारा करेंगे। चूंकि कोरोना के कारण लोगों की भीड़ ना जमा हो इसके लिए चर्च में आमलोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोण ने एक बार फिर लोगों में डर बना दिया हैं जिसको लेकर लोग जागरूक हैं ,एवं किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च में सुबह आठ से दस बजे तक प्रार्थना सभा होगी। क्रिसमस की सुबह आठ से दस बजे तक प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा व उनकी आरधना की जाएगी।फादर विरेन्द्र कुमार ने बताया यहां पर आम लोगों को दो घंटे ही प्रवेश की अनुमिति दी जाएगी। उसके बाद से गिरजा घर में प्रवेश पर रोक रहेगी।वहीं, गोशाला रोड स्थित जैक्सन मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च के फादर जगदीश मसी ने बताया कि क्रिसमस के दिन सुबह आठ बजे से चर्च में प्रार्थना सभा शुरू होगी। इसको लेकर यहां व्यापक तैयारी की गई है। साथ ही, कोविड नियमों को मद्देनजर रखते हुए मास्क एवं दो-गज दूरी का विशेष ध्यान दिया जायेगा।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *