बिहार: मुजफ्फरपुर में एक अजीब मामला सामने आया हैं जिसकी वजह से पिछले 18 घंटे से लोग अंधेेरे में हैं। दरअसल,मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना के बारमतपुर में 1.32 लाख बिजली के ट्रांसमिशन टावर पर एक युवक पिछले 18 घण्टे से चढा हुआ है।
इस मामले की खबर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस, बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड की तमाम कोशिशों के बावजूद वह उतर नहीं रहा है। बार-बार ऊपर से वो मोबाइल और मिठाई की मांग कर रहा है। लोग उसे मिठाई और मोबाइल भी दे रहे हैं लेकिन, वह फिर भी नहीं उतर रहा है।
पोल पर युवक के बैठने के कारण बिजली की आपूर्ति बा’धित कर दी गयी है। देर रात तक उसे उतारने की लगातार कोशिश की गई लेकिन, लेकिन वह नहीं उतरा,इसके बाद टीम उसे उसी हालत में छोड़कर चली गयी। अगली सुबह गुरुवार को फिर उसे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। इस भीषण ठंड में भी वह युवक बिना स्वेटर और कम्बल के टावर पर चढ़ा हुआ है।ऊपर बैठकर वह आराम से इधर-उधर कर रहा है और उसे गिरने का भी डर नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक बारमतपुर का ही रहने वाला है और वो मानसिक रूप में विक्षिप्त है। वह इससे पहले भी कई बार ऊंची जगह पर चढ़ चुका है। स्थानीय थाना के पुलिसकर्मी सहित फायर ब्रिगेड लगातार उसे उतारने की कोशिश कर रहा है, परंतु वो उतर नही रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर टाउन डीएसपी भी बारमतपुर पहुंचे है। ग्रामीणों ने भी उसे उतारने के लिए हर सम्भव प्रयास किया। पत्थर तक फेंका गया, बावजूद वह नहीं उतरा। युवक टावर के बिल्कुल बीच मे जाकर छिप गया है। थक हारकर सभी ने उसे उसी हालत में छोड़ दिया है।

घंटों बिजली टावर पर चढ़ा रहा व्यक्ति, इलाके की बिजली सप्लाई ठप
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में फिसली LJP(R) विधायक की जुबान, 15 अगस्त को बोलने लगे ‘26 जनवरी’
- बस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आ’ग, जान बचाकर भागे लोग; बड़ा हाद’सा टला
- बिहार में बढ़ते अपरा’ध और छात्रों की समस्याओं को लेकर आज पप्पू यादव करेंगे पटना में भूख हड़ताल
- बिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानी
- बिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में फिसली LJP(R) विधायक की जुबान, 15 अगस्त को बोलने लगे ‘26 जनवरी’
- बस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आ’ग, जान बचाकर भागे लोग; बड़ा हाद’सा टला
- बिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानी
- बिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट
- बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्य







Be First to Comment