Press "Enter" to skip to content

भूख हड़ताल कर रहे शिक्षकों ने कोरोना को लेकर चलाया अभियान, शहर में घूम-घूमकर लोगों के हाथ धुलवाए

अनिश्चितकालीन हड़ताल के 23 वें दिन माध्यमिक शिक्षक भूख हड़ताल में रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में आयोजित इस भूख हड़ताल आंदोलन में छपरा सदर, गड़खा , मुफस्सिल, रिविलगंज के नियोजित शिक्षकों ने भाग लिया। ये देर शाम तक भूख हड़ताल पर रहे। जिला सचिव राजा जी राजेश ने बताया की अब आंदोलन प्रखंड वार होगी। सभी प्रखंडों में भूख हड़ताल का कार्यक्रम होगा।

इस अवसर पर पुनीत रंजन, राजेशओझा, निश्चय कुमार, यशपाल सिंह, चंदन कुमार सिंह,मनीष भारती, प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, प्रदीप पांडेय, प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे। मंच संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया। वहीं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे प्रारंभिक शिक्षकों ने कोरोना के खिलाफ अभियान चलाया। शिक्षकों ने कोरोना के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया। बताया कि साफ-सफाई पर ध्यान दें और हाथ को बार-बार धोएं। खुद नगरपालिका चौक धरना स्थल पर सैकड़ों लोगों का हाथ सैनेटाइजर से धुलवाया।

नगरपालिका चौक पर एसपी ने लोगों को मास्क कर किया जागरूक
प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसेसिएशन द्वारा नगरपालिका चाैक पर स्टाॅल लगाकर मास्क का वितरण किया गया। जिसका शुभारंभ एसपी हरकिशाेर राय अाैर डाॅ. राजीव रंजन ने किया।इस अवसर पर उनलोगों ने काेराेना से बचाने अाैर उसे फैलने से रोकने के बारे में लोगों को जानकारी दिया। इस अवसर पर करीब एक हजार लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। मौके पर अभय ओझा,पवन ओझा,संजय सिंह,मुकेश,धमेन्द्र,पिंटु,दीपक,संजीव,गजेन्द्र सुधाकर,पंकज,रंजन समेत अन्य मौजूद थे।

शिक्षकों ने कोरोना वायरस के बारे में गांव-गांव घूमकर लोगों को किया जागरूक
हड़ताली शिक्षकों ने यह ठाना है,करोना वायरस को भगाना है।थोड़ा संयम थोड़ी जानकारी दूर रखें करोना बीमारी जैसे नारे प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों ने लगाते हुए तरैया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जागरुकता अभियान चलाया। शिक्षक पोखरेड़ा, बगही मुसहर टोली, पिपरा दलित टोली, रामायण मोड़ लौवा,पोखरेड़ा देवी स्थान,बगही देवी स्थान व पोखरेड़ा बाजार पर आम जनता को कोरोना के प्रति जागरूक किया।जिसमें शिक्षक नेता रंजीत सिंह व मुन्ना प्रसाद ने ग्रामीणों को बताया कि हाथों की सफाई कम से कम 20 सेकेंड तक साबुन या हैडवास से अच्छी तरह से करें।किसी व्यक्ति को बुखार,खांसी व सिर दर्द जैसे शिकायत हो उसे तुरंत किसी सरकारी अस्पताल में चेकअप कराये। भीड़-भाड़ वाले जगह पर जाने से बचे। जगरुकता कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा,पूर्व मुखिया वीरबहादुर राय,शिक्षक, ओमप्रकाश गुप्ता,विजय मांझी, सर्वजीत सिंह,रेयाज अहमद,परमेश्वर मांझी,शमीम अहमद,अनिल यादव, सनोज गुप्ता,शिक्षिका सरिता कुमारी, ममता कुमारी व अन्य मौजूद थे।

Source: Bhaskar

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from PATNAMore posts in PATNA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *