देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने प्रचंड रफ्तार पकड़ ली है. कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश सहित तकरीबन सभी राज्यों का बुरा हाला है. ज्यादातर राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. पिछले साल की तरह इस बार भी नगर निगम फ्रंट लाइन की भूमिका में नजर आ रहा है. राजधानी सहित पूरे प्रदेश में जिस तरह कोरोना की दूसरी लहर ने आतंक मचाया है. उससे जिला प्रसाशन और नगर निगम की जिम्मेदारी काफी बढ़ गयी हैं.
बता दें की नगर निगम के द्वारा लगातार शहर को सेनेटाइज करने का काम जारी है।खास करके उन इलाकों में जहां ज्यादा संख्या में मरीज मिल रहे है. नगर निगम के द्वारा कई वार्डो में सेनेटाइज का काम किया गया. रात को बाजार बंद होने के बाद पूरा शहर सैनिटाइज कराने का बड़ा प्लान तैयार किया गया है. 24 टीमें पूरे शहर को सैनिटाइज करने उतर गईं हैं. रात को कर्फ्यू लगने पर नगर निगम की टीमें सड़कों पर नजर आती हैं.
कंटेनमेंट जोन छोटा होने से नगर निगम को खतरा सता रहा है. ऐसे हालात में कोरोना संक्रमण से बचाव भरे कदम को और प्रभावशाली बनाने पर जोर है. पिछले दिनों कोरोना बढ़ने के चलते नगर निगम की बैठक में जिम्मेदारी तय की गई थी. चेताया था कि कोरोना पिछले साल के मुकाबले दो गुने से भी तेजी से फैल रहा है. सामाजिक संगठन, पुलिस और नगर निगम के सफाई निरीक्षकों को सैनिटाइजेशन के लिए पुलिस महकमे के साथ भी टीमों को लगाया गया है.











Be First to Comment