मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिले में 167 नए कोरेाना पॉजिटिव मिले। वहीं एसकेएमसीएच में गोलाबांध रोड के 65 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ. बीएस झा के अनुसार वह गंभीर अवस्था में एसकेएमसीएच में दस बजे भर्ती हुए थे, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि एसकेएमसीएच से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें पटना एम्स रेफर किया गया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को जिले में 3928 कोरोना संदिग्धों के सैंपलों की जांच की गई है। इसमें 167 पॉजिटिव पाए गए। जिले में 766 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। इनमें 7 डिस्चार्ज हो गए हैं।
एक ही परिवार के 14 लोग पॉजिटिव : बनारस बैंक चौक इलाके में एक जनप्रतिनिधि के परिवार में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार जनप्रतिनिधि के 45 रिश्तेदारों की जांच की गई, जिसमें 14 लोग पॉजिटिव पाए गए। बैरिया के आदर्श ग्राम में एक ही परिवार के 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, जंक्शन पर 11 पॉजिटिव पाए गए हैं। -पढ़ें पेज 2 भी










Be First to Comment