Press "Enter" to skip to content

बढ़ रहा कोरोना का आतं’क: RJD दफ्तर में ताला लटका, JDU ऑफिस में भी लोगो की आवाजाही नहीं

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती रफ्तार के बाद नेताओं ने भी पार्टी कार्यालयों से दूरी बना लगी है। वीरचंद पटेल स्थित RJD, BJP, JDU के दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। RJD पार्टी कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया गया है। सिर्फ प्रभारी अंदर में काम कर रहे हैं। मीडियाकर्मियों तक की इंट्री बैन कर दी गई है। उधर, BJP कार्यालय तो खुला हुआ है। लेकिन, नेताओं का आना-जाना बिल्कुल कम हो गया है। कार्यालय में शांति पसरी हुई है। JDU दफ्तर का भी यही हाल है। कार्यालय के कैंपस में ही गिनती के लोग नजर आ रहे हैं। सभी प्रकोष्ठों के चैंबर में कुर्सियां खाली पड़ी हुई है।

RJD कार्यालय के दोनों गेट पर ताला
RJD कार्यालय के दोनों गेट पर ताला जड़ दिया गया है। कुछ दिन पहले ही राजद नेता वृषिण पटेल को कार्यालय में ही बुखार जैसी फीलिंग हुई। जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद कार्यालय के प्रभारियों ने भी कोरोना की जांच कराई। पूरे कार्यालय को सेनेटाइज कराया गया और अब पार्टी कार्यालय के दोनों गेटों पर ताला लगा हुआ है। पूछने पर गार्ड ने बताया कि मीडियाकर्मियों की इंट्री पर भी रोक है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सुबह 11 बजे समय से हर दिन ऑफिस पहुंच जाते हैं। लेकिन, शनिवार को 3 बजे तक वे पार्टी ऑफिस नहीं आए थे।

JDU ऑफिस खुला पर नेताओं की आवाजाही कम
वीरचंद पटेल पथ पर ही JDU का प्रदेश कार्यालय है। दफ्तर के गेट पर तालेबंदी तो नहीं हुई है। लेकिन, अंदर पूरी तरह से सन्नाटा है। गिनते के ही कुछ कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। सभी प्रकोष्ठों के अंदर कुर्सियां खाली पड़ी हुई है। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए दीवार पर दो सेनेटाइजर मशीन टंगी हुई है। पोस्टर के जरिए सोशल डिस्टेंसिंग की भी अपील की गई है। विधान पार्षद संजय गांधी पार्टी कार्यालय आए और कुछ देर में ही निकल गए।

BJP ऑफिस में सेनेटाइजर का भी इंतजाम नहीं
BJP ऑफिस में भी पूरी तरह से शांति है। नेताओं की आवाजाही न के बराबर हो गई है। गेट पर सूचना लगाई गई है कि मास्क लगाकर ही कार्यालय में इंट्री करें। लेकिन, यहां सार्वजनिक रूप से सेनेटाइजर का इंतजाम नहीं दिखता है। पार्टी के मीडिया कक्ष में मीडिया प्रभारियों की मेज और जेब में सेनेटाइजर के साथ मास्क भी नजर आ रहा है।

कांग्रेस के 3 वरिष्ठ नेता पॉजिटिव लेकिन ऑफिस खुला
कांग्रेस का प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम भी JDU और BJP कार्यालयों की तरह ही खुला हुआ है। लेकिन, नेताओं की कमी यहां भी दिख रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद ऑफिस स्टाफ भी डरे हुए हैं। दरअसल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा खुद कोरोना पॉजिटिव हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास और रिसर्च विभाग के अध्यक्ष आनंद माधव भी कोरोना के शिकार हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *