Press "Enter" to skip to content

PMCH का कोरोना वार्ड फुल, अब NO इंट्री:100 में 82 बेड पर संक्रमित भर्ती, 18 डॉक्टरों के लिए रिजर्व; NMCH में भी एक दिन में 50 बेड फुल

PMCH का कोरोना वार्ड संक्रमितों से फुल हो गया है। 100 बेड के वार्ड में 82 पर संक्रमित भर्ती हो गए हैं, जबकि 18 डॉक्टरों के लिए रिजर्व रखा गया है। अब नए मरीजों के लिए नो इंट्री हो गई है। NMCH का भी यही हाल है। यहां भी 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या 50 पहुंच गई है और डॉक्टरों के लिए रिजर्व बेड के बाद अब आम मरीजों के लिए संकट की स्थिति है।

AIIMS में पहले से ही बेड फुल
पटना AIIMS में 5 दिनों से बेड फुल चल रहा है। संक्रमितों के आने का क्रम लगातार जारी है। AIIMS में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन की भी नींद उड़ गई है। गुरुवार को 112 संक्रमित भर्ती हुए थे। कोरोना के नोडल डॉ संजीव का कहना है कि संक्रमितों की संख्या हर दिन तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को AIIMS में 2286 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें 2059 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई और 56 लोग पॉजिटिव पाए गए। पटना AIIMS में गुरुवार को 4 संक्रिमतों की मौत हुई थी और मात्र 4 को ही डिस्चार्ज किया गया था। ऐसे में नए संक्रमितों के लिए बेड की बड़ी मुश्किल हो गई है।

NMCH में 50 संक्रमित भर्ती, अब नए मरीजों को समस्या
NMCH में शुक्रवार को 50 संक्रमित भर्ती थे। शुक्रवार को 18 नए संक्रमित आए हैं। मात्र 5 संक्रमिताें को डिस्चार्ज किया गया है। NMCH में भी 4 संक्रमितों की मौत हुई है, जिससे 4 बेड खाली हुए हैं। अब 50 बेड खाली है, जिसमें मेडिकल स्टाफ के लिए भी 50 प्रतिशत रिजर्व रखा गया है। ऐसे में अब नए मरीजों के लिए काफी समस्या हो रही है।

व्यवस्था नहीं हुई तो बेड के लिए होगी मारामारी
अगर बेड की व्यवस्था नहीं हुई तो इसके लिए पटना में मारामारी होगी। AIIMS और NMCH के साथ PMCH में बेड फुल हो गया है। ऐसे में बेड को लेकर अगर प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्था नहीं की गई तो मरीजों को बड़ी परेशानी होगी, क्योंकि इधर बाहर से भी विशेष ट्रेन पटना आ रही है। इसको लेकर DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में आइसोलेशन सेंटर के साथ इलाज की व्यवस्था पर मंथन किया जा रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *