Press "Enter" to skip to content

बिहार में सुधरी स्थितिः स्मार्ट सिटी में 29वीं रैंक पर पटना, मुजफ्फरपुर को 81वां स्थान

बिहार की चारों स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में सुधार हुआ है। पिछले तीन माह में हुए काम के कारण पटना, भागलपुर, बिहारशरीफ और मुजफ्फरपुर ने देश के 100 शहरों की रैकिंग में अपना प्रदर्शन सुधारा है। अप्रैल में जारी नई रैंकिंग में पटना स्मार्ट सिटी का प्रदर्शन बिहार में सबसे बेहतर बना हुआ है, जबकि मुजफ्फरपुर अब भी सबसे पीछे है।

स्मार्ट सिटी पुरानी रैंक नई रैंक
पटना 38 29

भागलपुर 66 53

बिहारशरीफ 86 54

मुजफ्फरपुर 100 81

38वें स्थान से अब 29वें पर आ गया पटना
जनवरी 2021 में पटना देश के 100 स्मार्ट शहरों में 38वें स्थान पर था जो अब 29वें स्थान पर आ गया है। भागलपुर 66वें स्थान से 53वें जबकि बिहारशरीफ 86वें स्थान से 54वें स्थान पर आ गया है। वहीं मुजफ्फरपुर जनवरी में 100वें स्थान पर था जो अप्रैल में 81वें स्थान पर आ गया है।

स्मार्ट सिटी के काम में और तेजी लाई जाएः उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को सचिवालय के सभागार में स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अफसरों से कहा कि स्मार्ट सिटी के काम में और तेजी लाई जाए ताकि रैंकिंग में सतत सुधार जारी रहे। स्मार्ट सिटी से जुड़ी उपलब्धियां भी प्रचार-प्रसार के जरिए आमलोगों तक पहुंचाई जाए। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने कहा कि तीन महीने में बेहतर प्रयास से रैंकिंग में सुधार हुआ है। उन्होंने सभी प्रबंध निदेशकों को टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ काम को और रफ्तार देने का निर्देश दिया। बैठक में पटना, भागलपुर, बिहारशरीफ और मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

पिछले तीन माह में हुए काम

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी

– सिकंदरपुर स्टेडियम को 20 करोड़ से मल्टीपर्पस स्पोट्र्स स्टेडियम में परिवॢतत करने का कार्यादेश जारी।

– इंटिग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाने के लिए एमआरडीए की पुरानी बिल्डिंग को हटाने का काम लगभग पूरा।

– एबीडी एरिया में फेस लिफ्टिंग का कार्यादेश जारी। स्मार्ट रोड नेटवर्क के सर्वे का काम शुरू। सिविल वर्क होगा शुरू।

– शहर के नौ चौराहों के सौंदर्यीकरण का डिजाइन तैयार। नगर भवन का जीर्णोद्धार शुरू। इसमें डिजिटल लाइब्रेरी का होगा निर्माण।

– रूफ टॉप सोलर प्रोजेक्ट के तहत ब्रेडा को सौंपा गया काम।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *