Patna. अब कोरोना के नए रूप ने कहर ढाना शुरू कर दिया है. राजधानी में 120 बच्चों के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि डाक्टर एवं जिला प्रशासन ने कर दिया है. बच्चों के कोरोना से पीड़ित होने के पीछे नए स्ट्रेन में आई महामारी का असर एवं परिजनों की लापरवाही को वजह बताया जा रहा है.
डॉक्टरों को महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों पर किए गए अध्ययन के बाद पता चला है कि इस बार बच्चों में संक्रमण होने का मुख्य कारण उनके परिवार के ही लोग हैं. विशेष सावधानी नहीं बरतने के कारण बच्चे अधिक बीमार हो रहे हैं. पटना में वर्तमान में 120 बच्चे इस बीमारी की चपेट में हैं. पिछले 3 दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले बच्चों की संख्या में काफी वृद्धि हुआ है. प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 3 दिन पहले 60 बच्चे बीमार थे.
इसके अगले दिन बीमार होने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 80 हो गई. जबकि मंगलवार को 40 और बच्चों में संक्रमण मिला है. इस प्रकार बीमार होने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है. बीमार होने वालों में अधिकांश बच्चे 6 साल से 14 साल के बीच के हैं और वे स्कूलों में पढ़ते हैं. राज्य में कोरोना महामारी को लेकर चलाये गए जांच अभियान के दौरान पांच माह बाद अब तक के सर्वाधिक नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. 31 अक्टूबर 2020 को राज्य में सर्वाधिक 1018 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी. राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.58 फीसदी रही.











Be First to Comment