Press "Enter" to skip to content

BIG BREAKING: अभी-अभी, बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 8 एजेंडों पर लगी मुहर….पढ़िए पूरी खबर

अभी-अभी, बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी. कैबिनेट की बैठक में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है. सीएम संवाद में आयोजित बैठक में मंत्रिमंडल के सभी मंत्री समेत अधिकारी मौजूद रहे. 8 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

बता दें कि इसके पहले सीएम नीतीश ने कोरोना को लेकर वीसी के माध्यम से जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक की. बैठक में कोरोना को लेकर जिलों में तैयारी की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में सीएम नीतीश कुमार की ओर से अधिकारियों को दिए गए निर्देश की 10 मुख्य बातें…

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश

  • सभी फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर जो काम में लगे हैं, उन सभी की कोरोना जांच करवाएं और उनके संपर्क में आने वाले परिजनों की भी जांच करवाएं.
  • देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं. उन राज्यों से बिहार के लोगों के वापस आने की संभावना है. इसे ध्यान में रखते हुए प्रखंड स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था तैयार रखें.
  • कोरोना के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में अधिक से अधिक टेस्टिंग करें.
  • सार्वजनिक आयोजनों में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोग विशेष सतर्कता बरतें और कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें.
  • संक्रमण के कारणों का विश्लेषण करने के साथ ही पिछली बार के अनुभवों के आधार पर रणनीति बनाकर काम करें.
  • अधिक से अधिक कोविड-19 टीकाकरण होने से कोरोना संक्रमण का असर कम से कम होगा.
  • राज्य की आबादी अधिक है, आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट रहें.
  • एइएस एवं जापानी इन्सेफ्लाइटिस बीमारी से बचाव को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी रखें.
  • कोरोना के प्रति सभी सजग रहें और कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें.
  • सभी लोग मास्क का प्रयोग करें, आपस में दूरी बनाकर रखें एवं हमेशा हाथ धोते रहें.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *