Press "Enter" to skip to content

लालू यादव के चारा घोटाला मामले में फैसले की घड़ी नजदीक, 9 को होगी सुनवाई

Lalu Yadav Fodder Scam Case, Jharkhand News बिहार के पूर्व मुख्‍मंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला (डोरंडा कोषागार से 139.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला) के मामले में आज सुनवाई टल गई है। सीबीआइ की विशेष कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी थी। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सात अप्रैल तक सीबीआइ कोर्ट में फिजिकल कोर्ट पर रोक लगा दी गई है। इसी कारण सुनवाई टली है। सीबीआइ के विशेष जज एसके शशि की विशेष अदालत ने सुनवाई के लिए आज की तिथि निर्धारित की थी। अब अगली तिथि नौ अप्रैल तय की गई है।

वहीं, कोर्ट आगे फिजिकल चलेगा या वर्चुअल, यह सात अप्रैल को तय होगा। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी से बातचीत कर न्यायायुक्त नवनीत कुमार निर्णय लेंगे। अगर आगे भी फिजिकल कोर्ट पर रोक बरकरार रही तो चारा घोटाले की सुनवाई आगे भी टल सकती है। बता दें कि केस फैसले के नजदीक है। अभी अभियोजन पक्ष की बहस चल रही है। बहस पूरी होने के बाद फैसला सुनाया जाएगा।

बता दें कि सीबीआइ की ओर से चारा घोटाले के इस मामले में 575 गवाहों की गवाही दर्ज कराई गई है। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से भी सौ से ज्यादा गवाह कोर्ट में पेश किए गए हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *