Press "Enter" to skip to content

कोरोना: बिहार में शादी और श्राद्ध में सिमित संख्या में लोग होंगे शामिल

बिहार के लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने शादी समारोह और श्राद्ध में लोगों के शामिल होने की संख्या तय कर दी है। अब शादी समारोह में 250 और श्राद्ध में 50 लोग शामिल होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि जब अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लग जाएगा तो इस बीमारी का असर काफी हद तक कम होगा। इसका हम लोगों को विश्वास है। टीकाकरण और कोरोना जांच दोनों को और अधिक बढ़ाने का निर्देश उन्होंने पदाधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कोरोना पर समीक्षा बैठक की और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीएम एसपी से भी बात की।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ कार्यक्रम तो करना ही है। लोगों के यहां शादी है या कोई श्राद्ध है, इसके लिए संख्या निर्धारित कर दी गई है कि कितने लोग शामिल हो सकते हैं। पर सभी को मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले अधिक हैं और वहां से लोग बिहार लौट रहे हैं या उनके आने की संभावना अधिक है, इसको देखते हुए प्रखंड स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था रखें।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *