बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 66वीं प्रारंभिक परीक्षा पास अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। 66वीं बीपीएससी पीटी पास अभ्यर्थियों को सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह राशि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत दिए जाएंगे। यह केवल बिहार राज्य के स्थायी अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे। इस बाबत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनताति कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से 10 मई तक करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया एवं विस्तृत जानकारी विभाग के वेबसाइट state.bihar.gov.in/scstwelfare ली जा सकती है।
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के लिए यह है अर्हता
-अभ्यर्थी बिहार के स्थायी निवासी हो।
-राज्य सरकार की ओर से एससी एवं एसटी की कैटगेरी में होने चाहिए।
-बिहार लोक सेवा आयोग की 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के पीटी परीक्षा में पास होना चाहिए।
-किसी भी अभ्यर्थियों को इस योजना में एक बार ही लाभ देय होगा।
-अभ्यर्थियों के पूर्व के राज्य सरकार, केंद्र सरकार, वित्त पोषित उपक्रम, वित संपोषित उपक्रम के सेवा में कार्य करने वाले या नियोजित को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाना है।
ऐसे करें आवेदन की प्रक्रिया
एससी एवं एसटी के बीपीएससी 66वीं पीटी परीक्षा पास होने वाले अभ्यर्थी state.bihar.gov.in/scstwelfare पर जाकर 10 अप्रैल से 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि के बाद आवेदन करने वाले को राशि लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन में अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से फोटो, हस्ताक्षर, एडमिट कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित प्रति, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, बैंक खाता संख्या एवं आइएफएससी कोड के साथ-साथ बैंक चेक की रद कॉपी स्कैन कर वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। अभ्यर्थियों के पास इसके लिए सक्रिय ई-मेल होना अनिवार्य है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थियों के द्वारा गलत जानकारी देकर राशि प्राप्त कर ली जाती है तो उसके खिलाफ जानकारी मिलने पर कार्रवाई होगी।












Be First to Comment