Press "Enter" to skip to content

सावधान पटनावासियों! बिना मास्क के घर से निकले तो धावा दल वाले वसूलेंगे फाइन, करना पड़ेगा उठक-बैठक

राजधानी पटना सहित प्रदेश भर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के संचार को देखते हुए घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य है. लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग बिना मास्क पहन बाजार निकलकर बीमारी को निमंत्रण दे रहे है.

ऐसे में संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए राजधानी पटना में धावा दल ने ऐसे लोगो से सख्ती से निपटने का फैसला किया है. जिसके तहत बिना मास्क पहने बाजार निकलने वाले लोगो से फाइन वसूलने का प्रावधान तैयार किया गया है.

राजधानी पटना के सड़कों पर धावा दल के लोग लाउड स्पीकर के जरिये कोरोना महामारी के खतरे बताते हुए लोगो से मास्क पहनने की अपील कर रहे है. और अपील को न मानने वाले लोगो से न केवल फाइन वसूल रहे है बल्कि उठक-बैठक करा कर दण्डित भी कर रहे है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *