Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: बिहार में कोरोना एक्टिव केस 4143 पहुंचा, सीएम नीतीश की हाई लेवल मीटिंग शुरू

बिहार में कोरोना बेकाबू हो गया है। बिहार में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित केस में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4143 तक पहुंच गई है। जिसमें सिर्फ पटना में 1881 एक्टिव केस हो गए हैं।

सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये गए अपडेट के अनुसार सोमवार को राज्य में कोरोना के 935 नए मामले सामने आये। सबसे अधिक राजधानी पटना में 432 नए कोरोना संक्रमित मिले। पिछले 5 महीने में यह सबसे ज्यादा संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा है।

प्रदेश में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रदेश के सभी जिलों के डीएम और अन्य अधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अहम बैठक करने वाले हैं। इस दौरान जिलों की तैयारी और स्थिति पर विचार-विमर्श के बाद सीएम नीतीश कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस की वजह से प्रदेश में पहले ही सभी निजी और सरकारी स्कूल कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को 11 तक के लिए बंद कर दिया गया है वहीं भीड़ भाड़ वाले राजनीतिक या धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाई जा चुकी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *