मधुबनी नरसं’हार मामले को लेकर पहले विपक्ष और अब खुद एनडीए गठबंधन के नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू से जुड़ा है. जिन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए मधुबनी में 4 लोगों की ह’त्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
बीजेपी विधायक ने पूरे मामले में सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक साथ चार लोगो का ह’त्या हो जाना….ऐसा दर्दनाक घटना है. जिस पर सरकार को तुरंत संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार के लिए नौकरी और मुआवजे की घोषणा कर देनी चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
इसके साथ ही बीजेपी विधायक ने सरकार को पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए अधिकारीयों से इनपुट न लेकर स्थानीय लोगो से जानकारी लेने की सलाह दी. बीजेपी विधायक ने जिले के पुलिस अधीक्षक को निकम्मा बताते हुए उनके तुरंत बर्खास्तगी की भी मांग की है.
ज्ञानू ने पुलिस का कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अपराधी नरसं’हार कर रहे हैं और पुलिस बिहार में शराब ढूंढने में लगी है. सरकार को शराब की जाँच के लिए अलग से पुलिस रखना चाहिए. अप’राधियों के खिलाफ यूपी की तर्ज पर पुलिस को काम करने की छूट दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे यहां जब पुलिस पर अपराधी ह’मला कर देते हैं तो पुलिस डेफेंसिव हो जाती है, उसे तब अग्रेसिव होना चाहिए.












Be First to Comment