Press "Enter" to skip to content

BSEB Matric Result: रिजल्‍ट से पहले भगवान की शरण में स्टूडेंट्स, दोपहर तक कई बार लगा चुके हैं हाजिरी, गरीबों को करा रहे भोजन

BSEB, Bihar Board 10th. Result 2021 : अब से थोड़ी देर बाद मैट्रिक का परिणाम आ जाएगा। ऐसे में स्टूडेंट्स की धड़कने बढ़ गई है। परणिाम घोषित होने से पहले वे लोग मंदिर में भगवान की शरण में जा पहुंचे हैं। दोपहर तक तो कुछ स्टूडेंट्स ने तीन बार भगवान के दरवार में हाजिरी लगा दी। वहीं, कुछ छात्र गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराते भी नजर आए।

वहीं, छात्र उत्‍साह से लबरेज भी दिखे। दरअसल, परिणाम घोषित होने से पहले छात्रों के मन में डर बैठा रहता है। ऐसे में वे भगवान की शरण में चले जाते हैं। शहर के बूढ़ानाथ मंदिर के मुख्‍य पुजारी की माने तो इंटरी रिजल्‍ट से कुछ दिन पूर्व से यहां पर छात्रों का आने का सिलसिला बढ़ गया है। सोमवार को सुबह से ही छात्र भगवान के दरबार में पहुंच रहे हैं और उन्‍हें खुश करने में लगे हुए हैं। कुछ छात्र तो दोपहर तक तीन बार मंदिर में हाजिरी लगा चुके हैं। ये लोग भोलेनाथ से अच्‍छे अंकों के साथ पास होने की कामना कर रहे हैं।

अच्‍छे परिणाम की आस
छात्राें को इस बार अच्‍छे परिणाम की आस है। तिलकामांझी की स्‍नेहा कहती है कि उन्‍हें अच्‍छे अंक आएंगे। उसके सारे पेपर ठीक गए हैं। साथ ही सिलेबस के अंदर ही सारे प्रश्‍न पूछे गए हैं। ऐसे में वह अच्‍छे परिणाम को लेकर निश्चिंत है। वहीं, रामसर के राहुल सिंह ने कहा कि इस बार कोरोना के कारण स्‍कूलों में पठन पाठन बंद रहा है। ऐसे में कुछ विषयों की पढ़ाई नहीं हो सकी। इसका असर रिजल्‍ट पर पड़ेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *