बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से पीजी सत्र 2020-22 में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10 दिनों में करीब ढाई हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। विवि की ओर से कहा गया है कि छात्र-छात्राएं 15 अप्रैल से हर हाल में आवेदन कर दें। इसके बाद तिथि विस्तारित करने पर विचार नहीं किया जाएगा। यूएमआइएस कोआर्डिनेटर प्रो.ललन झा ने बताया कि पोर्टल खुला है, लेकिन आवेदन की गति काफी मंद है। पोर्टल पर हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है। यदि छात्रों को किसी प्रकार की समस्या है तो वे उन नंबर पर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि पीजी में नामांकन के लिए विवि में करीब साढ़े पांच हजार सीट हैं। पिछले वर्ष इन सीटों पर नामांकन के लिए 20 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन दिया था। तीन बार मेरिट लिस्ट जारी किया गया था। साथ ही इसके बाद भी सीटें बचने के बाद ऑनस्पॉट भी नामांकन लिया गया था। इसबार ऑनस्पॉट नामांकन नहीं लिया जाएगा। नामांकन के लिए अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगा। इसे वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।
स्नातक पिछले सत्र में नामांकन के लिए आवेदन आज तक
मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में पिछले सत्र में स्नातक की बची हुई सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार तक है। दस दिनों में 1700 छात्र-छात्राओं ने आवेदन दिया है। यूएमआइएस कोआर्डिनेटर प्रो.ललन झा ने बताया कि सोमवार को बाद विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिया जाएगा। वे सीधे कॉलेज जाकर नामांकन ले सकेंगे। आवेदन के दौरान तीन कॉलेजों का च्वाइस मांगा गया है। सीट उपलब्ध होने पर प्रथम च्वाइस ही उपलब्ध कराया जाएगा। सीट नहीं होने की स्थिति में अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा।











Be First to Comment