बिहार में कोरोना को बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एम्स पटना के अस्पताल प्रशासन ने फिर से समिति संख्या में मरीजों को देखने और इलाज का निर्णय लिया है। पटना एम्स के अस्पताल अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि कोरोना का फिर से प्रकोप बढ़ रहा है। इसे देखते हुए एम्स में अब फिर से सीमित संख्या में मरीजों को देखा जायेगा।
हर रोज एम्स के प्रत्येक विभाग में 50 मरीजों को ही देखा जायेगा। इसको लेकर भी एप्वॉइंमेंट लेना होगा। एप्वॉइंमेंट के लिए एम्स की ओर से मोबाइल और टेलीफोन नंबर भी जारी किया गया है। 9470702184/9430008970/9430008936/ 8470704435/06122451070 इन नंबरों पर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से एप्वॉइंमेंट लेकर ही पटना एम्स इलाज के लिए आना पड़ेगा।












Be First to Comment