Press "Enter" to skip to content

पटनावासियों सावधान! अब एयरपोर्ट पर रैंडम जाँच के दौरान मिले 3 नए कोरोना संक्रमित

कोरोना के दूसरी लहर का आ’तंक अब दिखने लगा है. हर दिन पॉजिटिव पाए जाने वाले नए मरीजों की संख्या बीतें दिनों का रिकॉर्ड तोड़ रही है. मुंबई से लेकर दिल्ली और अब बिहार तक कोरोना के वापसी लहर ने अपने पाँव पसार लिए है. तमाम कोशिशों के बावजूद संक्रमण के चैन को तोड़ने में अब तक ठोस सफलता नहीं मिल पाई है.

हालाँकि कोरोना संचार के गति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला हाई अलर्ट पर है. खासकर दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों पर नजर रखी जा रही है. शनिवार को इसी सिलसिले में पटना एयरपोर्ट पर भी कोरोना गाइड लाइन को सख्ती से पालन कराया जा रहा था. जब रैंडम टेस्टिंग के दौरान मुंबई से यहाँ आये तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली. जिन्हे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया.

मामले की गंभीरता को समझते हुए एहतियातन विमान से आये तमाम यात्रियों की जांच की गई. हालाँकि राहत की बात ये रही कि उनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *