Press "Enter" to skip to content

16 मौ’तों की जांच करने नवादा पहुंची एसआइटी, आइजी बोले- जह’रीली श’राब से इनकार नहीं

होली के बाद से रहस्‍यमय परिस्थितियों में लगातार हो रही मौ’तों की जांच करने के लिए पटना से मद्य निषेध पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) अमृत राज के नेतृत्‍व में विशेष टीम नवादा पहुंच चुकी है। मौ’तों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। आइजी ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा कि जहरीली शराब से मौ’तें होने की आशंका से इन्‍कार नहीं किया जा सकता। हालांकि, जांच टीम अब तक किसी निष्‍कर्ष पर नहीं पहुंची है। एसआइटी (Special Investigating Team) बेसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्‍कर्ष तक पहुंचेगी। विभिन्‍न पहलुओं पर जांच अभी चल रही है। टीम में उत्‍पाद आयुक्‍त डी कार्तिकेय जी धनजी भी शामिल हैं।

जहरीली शराब से मौ’त मामले की छानबीन करने पहुंची उत्पाद विभाग और मद्य निषेध इकाई की टीम ने अब तक की जांच के आधार पर सात प्राथमिकी भी दर्ज की है। आइजी, मद्यनिषेध अमृत राज ने कहा कि ज’हरीली श’राब का मामला सामने आते ही इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जो भी लोग शामिल होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। जल्द ही विशेष जांच टीम अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी।

विशेष जांच टीम में आइएएस और आइपीएस
टीम में उत्पाद आयुक्त डी कार्तिकेय धनजी, संयुक्त आयुक्त उत्पाद कृष्णा प्रसाद, आइजी मद्य निषेध अमृत राज, एसपी (मद्य निषेध) संजय कुमार सिंह, नालंदा के उत्पाद अधीक्षक विजय शेखर दुबे को शामिल किया गया है। जांच टीम ने जिलाधिकारी यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक डीएस सावलाराम से भी मामले में आवश्‍यक जानकारी हासिल करेगी। गौरतलब है कि आधिकारिक तौर पर अलग-अलग कारणों से दस लोगों की मौ’त होने की पुष्टि गई है। मर’ने वालों की संख्‍या शुक्रवार शाम तक 16 हो गई। बताते चलें कि केवल रामधनी और मुन्‍ना के श’वों का पोस्ट’मार्टम कराया गया था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *