शनिवार को बिहार नाट्य संघ के रंगकर्मियों ने शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलकर नाटक की पढाई शुरू करने को लेकर ज्ञापन सौंपा. बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी आरबीएम कॉलेज में मूर्ति अनावरण के मौके पर पहुंचे थे. जहाँ रंगकर्मियों ने उन्हें यह ज्ञापन सौंप नाटक की पढाई शुरू कराने की मांग की.
रंगकर्मियों का नई शिक्षा नीति का हवाला देते हुए कहना था कि विद्यालय से लेकर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय तक नाट्य सम्बन्धी पढाई की जरुरत है. जिससे इस क्षेत्र में रूचि रखने वाले छात्रों को पढाई और सम्बन्धीत क्षेत्र में डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को बतौर शिक्षक नौकरी मिल सके.
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रंगकर्मियों के ज्ञापन को विस्तृत तौर पर पढ़ सकारात्मक फैसला लेने की बात कही. कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचने वालों में रंगकर्मी सौरभ कौशिक, दीपक कुमार पप्पू, सुमन बृक्ष, राजेश कुमार, विशाल कर्ण सहित कई शामिल थे.











Be First to Comment