Press "Enter" to skip to content

कुशवाहा के बाद तेजस्वी के निशाने पर पप्पू, जाप के 200 कार्यकर्ताओं ने थामा RJD का दामन

उपेंद्र कुशवाहा के बाद तेजस्वी यादव जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के पीछे पड़ गए है. कम से कम ताजा सियासी घटनाक्रम से तो ऐसा ही लग रहा है.

शुक्रवार से ही चल रहे तमाम सियासी सरगर्मियों के बीच राजद ने आखिरकर शनिवार को जन अधिकार पार्टी के कुनबे में सेंधमारी कर ही दी. जिसके तहत तक़रीबन 200 जाप कार्यकर्ताओं को राजद में शामिल कराया गया.

राजद के मुख्य कार्यालय में जन अधिकार पार्टी छोड़ राजद में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सदयस्ता दिलाई.

इस मौके पर जगदानंद सिंह ने एक बार बिहार में राजद को सबसे बड़ी कैडर आधारित पार्टी बताते हुए कहा कि जो लोग सोचते हैं कि राष्ट्रीय जनता दल कमजोर है, वो यह जान लें कि यह उनकी गलती है….’राष्ट्रीय जनता दल पहले भी मजबूत था और आज भी मजबूत है.’

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *