Press "Enter" to skip to content

बिहार कांग्रेस के ये दो बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वालों को सचेत कर गए होम आइसोलेशन पर

बिहार प्रदेश कांग्रेस के दो बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों सतर्कता बरतने और खुद की कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है।

सबसे पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी ने अपने ट्वीटर हैंडलर पर खुद के दोबारा कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मैं एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गया। कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आने वाले कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सावधानी बरतें।

इसके अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कोरोना की वजह से फेफड़ों में इन्फेक्शन का पता चला है। इसकी वजह सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अभी हालत स्थिर है। ऑक्सीजन लेवल 96% है।

इसके कुछ घंटे बाद ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना दी। उन्होंने लिखा कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। लोगों से उन्होंने अपील की कि कुछ दिनों से उनके संपर्क में आने वाले लोग सतर्कता बरतें। मदन मोहन झा ने अपने संपर्क में उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों को भी कोरोना जांच कराने के लिए कहा है।

बता दें कि भक्त चरण दास और मदन मोहन झा पिछले दिनों पार्टी की कई बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। पिछले दिनों वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा की तबीयत होली के बाद से ही खराब थी। कोरोना टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *