Press "Enter" to skip to content

नीतीश सरकार के मंत्री ने अपनी ही पुलिस को बताया निकम्मा, बोले-बिहार में हो रहा नरसं’हार

धुबनी के बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर में हुई छह लोगों की ह’त्या के बाद आक्रोशित बिहार सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्री नीरज सिंह बबलू ने अपनी ही पुलिस को निकम्मा बताते हुए उनपर कार्रवाई की मांग की है.

मधुबनी पहुंचे नीरज सिंह बबलू ने कहा कि जिस तरह की यहां घटना हुई है यह घटना नहीं है नरसं’हार है. इस घटना के पीछे जो भी अपराधी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस के निकम्मापन की वजह से इस घटना के अंजाम दिया गया है. इसलिए पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए. इतनी बड़ी घटना हुई है. ऐसे में हम मुख्यमंत्री से बात करके दोषी पर कार्रवाई और पीड़ितों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे.

बता दें कि बेनीपट्टी थाना इलाके के मोहम्मदपुर गांव में होली के दिन आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ फा’यरिंग में एक पक्ष के छह लोग घा’यल हो गए थे, जिसमें से पांच लोगों की इलाज के दौरान मौ’त हो चुकी है. इसी घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है.

एक तरफ लोग इस घटना के पिछे पुलिस को जिम्मेवार मान रहे हैं. लोगों का कहना है कि तय समय पर अगर पुलिस पहुंच जाती तो इतनी बड़ी घटना होने से बच जाती. वहीं इस घटना में पुलिस ने अबतक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *