शनिवार से जदयू की ओर से दो दिवसीय ट्रेनिंग पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है. जिसमे कार्यकर्ताओं को संगठन के मजबूती और पंचायत चुनाव में जीत की रणनीति के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने ट्रेनिंग पाठशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में सभी प्रखण्ड के अध्यक्ष को पार्टी की नीति और सिद्धांत को जन जन तक पहुँचाने का टिप्स दिया जाएगा.
इस मौके पर आरसीपी सिंह ने मुख्य विपक्षी दल राजद पर भी जमकर निशाना साधा. जदयू नेता ने बिना तेजश्वी यादव के नाम लिए कहा कि इनलोगो को विकास से कोई वास्ता नही है. इनके शासनकाल को बिहार की जनता ने नही भूला है.











Be First to Comment