Press "Enter" to skip to content

बीएसएससी ने पांच साल बाद जारी किया परिणाम, 336 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने चालक के पदों के लिए 336 अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। सचिव ओमप्रकाश पाल ने बताया कि लिखित परीक्षा, वाहन चालक दक्षता जांच एवं साक्षात्कार, चिकित्सा परीक्षण एवं काउंसिलिंग सह बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस की जांच आदि प्रक्रिया पूरी करने के बाद चयनित अभ्यर्थियों का रोल नंबर वेबसाइट (http://www.bssc.bih.nic.in/” rel=”nofollow) पर अपलोड कर दिया गया है।

अभ्यर्थियों को योगदान आदि से संबंधित जानकारी जल्द ही वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। वाहन चालन दक्षता जांच एवं साक्षात्कार के बाद 426 अभ्यर्थी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चयनित किए गए थे। लिखित परीक्षा एवं अनुभव के आधार पर एक हजार 75 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। लिखित परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर, 2018 को किया गया था। जबकि आवेदन 2016 में मांगे गए थे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए जारी हुई मेधा सूची
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की ओर से प्रथम इंटरस्तरीय संयुक्त परीक्षा को अंतिम रूप देने की कवायद तेजी से चल रही। मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की मेधा सूची तैयार कर शारीरिक दक्षता परीक्षा लेने के लिए आयोग की ओर से पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं पुलिस विभाग को मेधा सूची भेज दी गई है। आयोग की ओर से प्रथम इंटरस्तरीय परीक्षा के तहत 12,140 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। इसमें पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षी के 693 पद, पुलिस विभाग में 87 पदों पर आशु सहायक अवर निरीक्षक, टंकण सहायक अवर निरीक्षक के 78 पदों सहित पुलिस विभाग में तीन विभिन्न पदों पर नियुक्ति होनी है।

15 अप्रैल के आसपास होगी टाइपिंग परीक्षा
आयोग की ओर से प्रथम इंटरस्तरीय संयुक्त परीक्षा की मेंस परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों की टाइपिंग टेस्ट 15 अप्रैल के आसपास होने की उम्मीद है। आयोग की ओर से टाइपिंग सेंटर की तलाश की जा रही है। सेंटर का चयन होते ही सभी अभ्यर्थियों को सूचना दी जाएगी। आयोग के सचिव ने बताया कि सभी टाइपिंग विकल्प देने वाले अभ्यर्थियों की टाइपिंग परीक्षा ली लाएगी। टाइपिंग परीक्षा लेने के बाद मेधा सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद आयोग अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के अनुसार पद आवंटित करेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *