Press "Enter" to skip to content

कभी बिहार के धाकड़ मुख्यमंत्री थे केबी सहाय… आज परिवार सरकारी दफ्तरों के चक्‍कर काट रहा…

Bihar Ex CM KB Sahay: एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय के पैतृक गांव की संपत्ति पर माफिया तत्वों की नजर है। टंडवा प्रखंड के वृंदा गांव स्थित भूतपूर्व मुख्यमंत्री की जमीन को अवैध तरीके से खरीद-बिक्री करने का आरोप उनकी पौत्री मंजुला सहाय ने लगाया है। इस बाबत उन्होंने उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मंजूषा सहाय ने कहा है कि केबी सहाय ने उनके पिता रामेश्वर प्रसाद को खाता 29 में बीस एकड़ जमीन दी थी।

उक्त जमीन केबी सहाय को नीलामवाद से मिली थी। जिसका रसीद रामेश्वर प्रसाद के नाम से निर्गत होते आ रहा है। नक्सली गतिविधियों के कारण पूरा परिवार पलायन कर गया है। जिसके कारण उक्त भूमि पर गांव के कुछ लोग अपने नाम से रसीद निर्गत करा रहे हैं। कहा कि भूमि पर जब भी स्वजन वहां जाते हैं, तो लोग जान मारने की धमकी देते हैं। मंजूषा सिन्हा ने मांग पूरे मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *