Press "Enter" to skip to content

होली पर 2021 का सबसे डराने वाला आंकड़ा:24 घंटे में 351 संदिग्धों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पटना में 129 नए मामले

साल 2021 का सबसे बड़ा और डराने वालों आंकड़ा सामने आया है। होली में बाहर से आने वालों ने कोरोना के मामलों में तेजी ला दी है। पिछले 24 घंटे में 351 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह 2021 का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पटना में भी 24 घंटे में 129 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ने के पीछे बाहर से आने वाले और उनके संपर्क में आकर संक्रमित होने वाले अधिक हैं। झारखंड और मुंबई से आने वालों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।

पटना के बाद भागलपुर का हाल बेहाल
पटना में 24 घंटे में 129 नए मामले हैं और इसके बाद भागलपुर का हाल बेहाल है। भागलपुर में संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में यहां 46 नए मामले आए हैं। यहां होली के दौरान बाहर से आने वालों की संख्या अधिक रही है। 2020 में भी भागलपुर में अधिक मामले रहे हैं।

अररिया, गया, जहानाबाद और सीवान में तेजी से बढ़ रहा मामला
अररिया, गया और सीवान में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अररिया में 24 घंटे में 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वहीं गया में भी 14 लोग संक्रमित मिले हैं। सीवान में भी मामले कम नहीं हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जहानाबाद में भी 24 घंटे में 15 नए संक्रमित सामने आए हैं।

मधुबनी में भी बढ़ रहे मामले
मधुबनी में भी संक्रमितों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। 24 घंटे में 8 नए मामले आए हैं। पूर्व में भी यहां मामले बढ़ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में 5 नए मामले आए हैं। मुंगेर में 7 नए मामले आए हैं। किशनगंज में 2 नए मामले आए हैं। नालंदा में तो 24 घंटे में 9 नए मामले आए हैं। अरवल में भी दो नए मामले आए हैं। औरंगाबाद में एक नया मामला आया है। बांका में तो 5 नए मामले आए हैं। बेगूसराय में 4 नए मामले आए हैं। भोजपुर में एक ही मामला आया है। बक्सर में भी पांच नए मामले आए हैं। गोपालगंज में एक नया मामला आया है। दरभंगा में 4 नए मामले आए हैं। कटिहार में भी 7 नए मामले आए हैं। खगड़िया में एक मामला आया है।

बाहर से आने वालों ने बढ़ाई मुश्किल
पटना में गिरिडीह से आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रांची से आया व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मुंबई के ठाणे से पटना आया युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। महाराष्ट्र से आया एक और युवक भी पटना में संक्रमित पाया गया है। बंगाल से आया युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 24 घंटे में बाहर से आने वाले संक्रमितों की यह संख्या अधिक है। इनके संपर्क में आने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह पटना आने तक कई लोगों के संपर्क में आए होंगे, जिससे संक्रमितों की संख्या काफी अधिक हो सकती है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आने के कारण कोरोना के संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश के बाद संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। कांटेक्ट ट्रेसिंग और जांच से संक्रमण की रफ्तार कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिहार में 1346 और पटना में एक्टिव केस 500 पार
बिहार में 24 घंटे में 65104 लोगों की जांच कराई गई है, जिसके बाद प्रदेश का एक्टिव केस 1346 पहुंच गया है। पटना में भी एक्टिव केस मामला बढ़कर 567 हो गया है। पटना के बाद प्रदेश में सबसे अधिक एक्टिव केस 108 पहुंच गया है। अररिया में 84, बेगूसराय में 44, गया में 42, रोहतास में 46 और मुंगेर में 29 एक्टिव मामले हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *