Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग: बिहार के नालंदा में मिली जमीन में गड़ी तिजोरी, पुराने खजाने को लेकर कयासबाजी तेज; पुलिस भी पहुंची

बिहार के नालंदा में पुराना खजाना मिलने को लेकर कयासबाजी तेज है. यह खबर इतनी तेजी से फैली कि लोगों की भीड़ जुटने लगी. जो सुना, वही मौके पर पहुंच गया. भारी भीड़ को देखते हुए और तिजोरी मिलने की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई. तिजोरी खोलने को लेकर कोशिश जारी है.

जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र का मामला है. हाजीपुर मुहल्ले में घर बनाने के लिए मिट्टी के जर्जर पुराने मकान की खुदाई चल रही थी. खुदाई के दौरान मजदूरों को तिजोरी नजर आई. इसके बाद और मिट्टी हटाई गई तो पूरी तिजोरी सामने आ गई.

जमीन के नीचे मिली तिजोरी की सूचना मुहल्ले में आग की तरह फैली. एक कान से दूसरे कान होते हुए यह खबर कई लोगों के बीच पहुंच गई. इसके बाद लोगों की काफी भीड़ वहां पर जुटने लगी. कई लोग पुराना खजाना मिलने की बात कह रहे हैं. भीड़ को देखते हुए थानेदार भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए. लोगों की मानें तो तिजोरी काफी पुरानी है. हालांकि, समाचार भेजे जाने तक तिजोरी को नहीं खोला जा सका था.

Input: Live Cities

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *