Press "Enter" to skip to content

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के खिलाफ कोर्ट ने एक बड़ा आदेश दिया है. पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश दिया गया है. बता दें कि मामला दरभंगा से जुड़ा है, जहां पप्पू यादव के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था. पिछले 5 साल से इस मामले में फरार रहने के कारण पूर्व सांसद के खिलाफ यह आदेश दिया गया है.

आपको बता दें कि आदर्श आचार चुनाव संहिता उल्लंघन के मामले में राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की जब्ती का आदेश दिया है. बताया जा रहा है कि यह मामला 6 साल पुराना है. साल 2015 में केवटी थाना में पप्पू यादव के खिलाफ आदर्श आचार चुनाव संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था.

मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होने वाली है. आपको बता दें कि इससे पहले इस मामले में पप्पू यादव कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, जिसके कारण अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था. इसके बाद मार्च 2019 में ये ख़बरें सामने आईं कि पप्पू यादव को इस मामले में जमानत मिल गई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *