मुजफ्फरपुर जिले में पहली बार कांवरियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई। राज्य सरकार की ओर से हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कराने का निर्णय लिया गया। पहले सोमवार की सुबह सात बजे का समय इसके लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन मौसम खराब होने और आसमान में बादल छाए रहने के कारण इसमें देरी हुई।
करीब साढ़े आठ बजे हरिसभा चौक, रामदयालु, बाबा गरीबनाथ मंदिर, साहू पोखर और जिला स्कूल के समीप कांवरियों पर पुष्पवर्षा की गई। भक्ति में उत्साह का माहौल रहा। हर हर महादेव के नारे से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। चारों तरफ भगवान शिव के जयकारे और बाबा गरीबनाथ की जय का उद्घोष सुनाई दे रहा था।
बाबा गरीबनाथ धाम पर जलाभिषेक करने वाले कांवरियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे शहर के लिए यह एक अलौकिक अनुभूति थी। सड़कों पर असंख्य कांवरियों के साथ लोग अपने घरों के छत पर भी खड़े होकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।









Be First to Comment